Tuesday, May 7, 2024
बस्ती मण्डल

जनपद में सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर की गयी तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधो के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील नदियों राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के विषय में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बाढ़ की सम्भावना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों विशेष रूप से धनघटा तहसील एवं मेंहदावल तहसील में बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले ग्रामीणो एवं उनके पशुओं को बाढ़ के दौरान व्यवस्थित किये जाने हेतु राहत कैम्पो की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा बिन्दुवार सम्बंधित अधिकारियों से उनके जिम्मेदारियों एवं विभागीय कार्यो के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राहत कैम्पो की स्थापना एवं संचालन के विषय में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी धनघटा को राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वयता बनाये रखने का निर्देश देते हुए कहा कि चूकि बाढ़ एक आकस्मिक आपदा है इस लिए इसके दुष्प्रभाव से बचने हेतु पहले से ही सभी बिन्दुओं पर पैनी नजर बनाये रखी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राहत कैम्पो की स्थापना ऐसे स्थलों पर किया जाए जहां अवागमन की अच्छी सुविधा हो। उन्होंने राहत कैम्प में स्वच्छ भोजन, पानी, सोने की व्यवस्था, शौचालय, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, बच्चों को खेलने एवं पढ़ने की व्यवस्था, 108 एवं 102 एम्बुलेंस की व्यवस्था, चिकित्सक की व्यवस्था, क्लोरिन की गोली की उपलब्धता आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने राहत कैम्पो में बच्चों को पढाने हेतु शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। जिल