Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पूर्णतिथि पर महेन्द श्रीवास्तव ने किया रक्तदान

बस्ती, 21 मई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 31 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होने कहा राजीव गांधी ने आत्मनिर्भर भारत की कल्पना कर बहुमुखी विकास का रास्ता खोला था जिस पर चलकर देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होने 18 साल के युवाओं को मताधिकार दिया था, डिजिटल इंडिया की कल्पना उन्होने बहुत पहले कर लिया था। इसकी शुरूआत हुई तो देश के कोने कोने से विरोधी स्वर उठने लगे थे, लोगों ने कहा डिजिटल इंडिया लोगों को बेरोजगार कर देगा। लेकिन आज सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर इसी क्षेत्र में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा राजीव गांधी की असमय मौत ने भारत को कई दशक पीछे धकेल दिया था। उनकी सोच में 21 वीं सदी का भारत था। हालांकि उनका सपना अधूरा रह गया। आज वे होते तो भारत आत्मनिर्भर होकर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका होता। कांग्रेस नेता ने उन्हे नमन करते हुये कहा कि राजीव गांधी के सुझाये सिद्धान्तों पर चलकर ही भारत को विश्वगुरू का दर्जा मिल सकता है।