Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

कुदरहा। कुदरहा विकास क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट में स्तिथ एकता मैरेज हाल में शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया के नेतृत्व में 31 मार्च 2019 से 18 मई 2022 तक निवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
बुधवार को कुदरहा विकास क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के एकता मैरेज हाल में सेवानिवृत्त शिक्षक समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने शिक्षा के देवी माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजेंद्रनाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख कुदरहा, प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, अनिल दूबे, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला , मंत्री उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ राघवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अभय सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह संबोधित किया सेवानिवृत्ति शिक्षकों को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र व एक एक आम का पौधा देकर सम्मानित किया
जहा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, मनीष त्रिपाठी, आलोक तिवारी , आनंद दूबे, चंद्रिका सिंह ,रविन्द्र नाथ वर्मा, ज्ञानप्रात उपाध्याय, सुरेंद्र पटेल, सनद पटेल, कृष्ण कुमार वर्मा, ओंकार नाथ चौधरी, अनिल चौधरी, विजय गिरी, रामभरत, सुबाष चंद, हरिओम सिंह हरीश चौधरी, विवेकानंद, रामपराग चौधरी, प्रदीप जैसवाल, कैलाश मौर्य, सुनील यादव, आरती पांडेय, अनूप सिंह, विजय पाल चौधरी, बुधिराम यादव, गोपाल, आलम मोहम्मद, वसीम, सुसील पटेल, रामगोपाल यादव, राजेश चौधरी, आरती गौतम, अनूप गुप्ता, अनूप सिंह आदि लोग मौके पर मौजूद रहे |