Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज से मिलेगा निदान

-विभाग ने गिराए खम्भे बदले जाएंगे जर्जर तार

बभनान/बस्ती।(रवि कौशल) बभनान भटहा समय माता मंदिर सहित आसपास निवास करने वाले लोगों को लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगा। इसके लिए विद्युत विभाग ने खंभे गिराए हैं। वहीं जर्जर तारों को भी बदला जाएगा। विद्युत उप केंद्र बभनान द्वारा ऐतिहासिक भटहा समय माता मंदिर सहित आदि शक्ति नगर में विद्युत आपूर्ति की जाती है। विगत् 10 वर्षों से मंदिर सहित आसपास के लोगों को लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट की समस्या से प्रतिदिन जूझना पड़ता था। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त था। दूर दूर खम्भे होने के कारण तार लटक गए थे। जिससे खतरे का भय बना हुआ है। इस बाबत अवर मुख्य अभियंता बभनान बृजकिशोर राम ने बताया कि ढीले तारों को कसने के लिए खम्भे गिराए गए हैं। जल्द ही जर्जर तारों को भी बदलने की कार्यवाही की जाएगी।