Breaking News

रास्ता से कब्जा रोकने की मांग

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मरहा निवासी कन्हैया सिंह ने शनिवार को समाधान दिवस पर बस्ती सदर तहसील में प्रार्थना देकर गांव के पुराने रास्ते पर जबरिया कब्जे को रोकवाया जाय। बताया कि गांव के कृपाशंकर चौकीदार के घर से दुलारे सिंह के घर होते हुये श्री प्रकाश के घर तक वर्षो पुराना सम्पर्क मार्ग है। इस मार्ग को गांव के ही नरसिंह नारायण सिंह जबरिया रोक कर मकान बनवा लेना चाहते हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधा होगी।
कन्हैया सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से सुना और संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच और समाधान का आश्वासन दिया।

Check Also

परिषदीय विद्यालयों को बंद किये जाने के निर्णय पर भड़के शिक्षकः सौंपा ज्ञापन

बस्ती । परिषदीय विद्यालयों को बंद किये जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *