Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

रमजान की सदाओं से सराबोर रहा ग्रीन वैली एकेडमी

बस्ती । शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय ग्रीन वैली एकेडमी में शनिवार को भाईचारे और अमन के प्रतीक माहे रमजान पर विशेष नाट्य आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं नें अपने भाव भंगिमाओं से समाज में भाईचारगी का संदेश दिया। नाट्य प्रस्तुति के पूर्व उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ.अजीत प्रताप सिंह नें छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां पर हर महीने त्यौहार एवं पर्व मनाए जाते हैं, ऐसा पूरी दुनिया में कहीं नहीं होता है।
संविधान द्वारा प्रदत्त धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में प्रत्येक धर्म के त्यौहारों और पर्वों को समान रूप से मनाने की आजादी दी गई है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार माहे रमजान सभी महीनों में सबसे पवित्र महीना होता है, ऐसा माना जाता है कि इस महीने में शैतानी ताकतों को जंजीरों से बांध दिया जाता है और अमन चैन तथा भाईचारिगी के लिए दुआएं की जाती हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक लोगों के दिलों की गहराइयों तक अपनी गहरी छाप छोड़ा । इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा तालियां बजाकर नाटक में भूमिका निभाने वाले इकरा , आंचल,, आस्था पाण्डेय, जान्हवी, फिजा, अक्षत शुक्ल,अराध्या श्रीवास्तव, नव्या चौधरी, डाली यादव, अंशिका सिंह, प्रखर,श्रद्धा, धीरेन्द्र, कार्तिकेय गौतम सहित सभी बच्चों के प्रति उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा शेख व आभार ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने किया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य जया शुक्ल, शशि श्रीवास्तव, नेहा गौड, शिवम पाण्डेय, शालिनी त्रिपाठी, महिमा, अशोक सिंह, महिमा पाण्डेय, शालू, सानिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही!