Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

बस्ती पुलिसएवं एसटीएफ के संयुक्त कार्यवाही में 50 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता गिरफ्तार

 

बस्ती। प्रभारी एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर सत्य प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक रुधौली रामकृष्ण मिश्र, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना परिक्षेत्र बस्ती विकास यादव, प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेश कुमार सिंह, एंटी नारकोटिक्स टीम उ0नि0 योगेश कुमार सिंह, प्रभारी एंटी व्हीकल टीम उ0नि0 गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 दुर्गविजय, प्रभारी SOG टीम उ0नि0 उमेश चंद्र वर्मा मय पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही द्वारा दिनांक-23.04.2022 को थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत नगर पंचायत रुधौली 12 वर्षीय बालक के अपहरण के सम्बन्ध में थाना रुधौली जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123/2022 धारा 363/ 364A IPC से सम्बंधित अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर अभियुक्तों आदित्य सिंह पुत्र कृपानंद सिंह निवासी ग्राम पाली थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर (उ0प्र0),सूरज सिंह पुत्र कृपानंद सिंह निवासी ग्राम पाली थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर (उ0प्र0) को दिनांक-29/30.04.2022 को समय करीब 22:00 बजे बखिरा मोड़ रुधौली बाज़ार से गिरफ्तार किया गया।

अपहरण कांड का सफल अनावरण करने वाली समस्त पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा 1 लाख रूपये के नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया |
अभियुक्तों द्वारा बात करने हेतु Crime Patrol देखकर दूसरों की जैसे फेरी वालों, चाय की दुकान वालों का फोन मांग कर अथवा छीनकर प्रयोग करते थे | अपने मोबाइल का प्रयोग नहीं करते थे | इसी क्रम में बेलहर कला थाना बेलहर कला अंतर्गत एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर अलग-अलग समय पर फोन फिरौती की मांग किया जा रहा था, जिसके सम्बन्ध में थाना बेलहर कला जनपद संतकबीर नगर पर अभियोग पंजीकृत है |
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों भाई खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से कपड़े खरीद कर कई दुकानों पर कपड़ा सप्लाई करते थे | हम दोनों भाई अशोक कुमार गुप्ता को भी कपड़ा सप्लाई करते थे आने-जाने के कारण अशोक कुमार गुप्ता का लड़का अखंड कुमार कसौधन हम दोनों से घुल-मिल गया था | हम दोनों भाइयों का सम्बन्ध अपने पिता से अच्छे सम्बन्ध नहीं थे और माता के गहने को गिरवी रखकर लोन लिए थे जिसके कारण आर्थिक रूप से परेशान होने व कर्जे को चुकाने के लिए अशोक कुमार गुप्ता के लड़के अखंड कुमार कसौधन के अपहरण करने की योजना एक महीने पहले से बनाए थे और दिनांक-22.04.2022 को हम दोनों ने लड़के का अपहरण करने की कोशिश किए लेकिन असफल रहें | दिनांक.23.04.2022 को अखंड को सब्जी खरीदते हुए देखने पर लड़के के पास गए और बोले की हमारी गाड़ी का टायर पंचर हो गया जिसे चलाकर बदलवा दो जिस पर वह हम लोगों के साथ गाडी पर बैठकर चला आया और उसका हम दोनों भाइयों ने अपहरण कर लिया था तथा अशोक कुमार गुप्ता के पास फोन करके पैसा मांग रहे थे|
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी STF फील्ड यूनिट गोरखपुर निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह,निरीक्षक रुधौली रामकृष्ण मिश्र जनपद बस्ती,प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना परिक्षेत्र बस्ती विकास यादव जनपद बस्ती,प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेश कुमार सिंह जनपद बस्ती,प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम मृत्युंजय पाठक जनपद बस्ती,एंटी नारकोटिक्स टीम उ0नि0 योगेश कुमार सिंह जनपद बस्ती,प्रभारी एंटी व्हीकल टीम उ0नि0 गजेंद्र प्रताप सिंह जनपद बस्ती,प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 दुर्गविजय जनपद बस्ती,प्रभारी SOG टीम उ0नि0 उमेश चंद्र वर्मा जनपद बस्ती,प्रभारी चौकी बभनान थाना गौर उ0नि0 जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती,प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती उ0नि0 जितेन्द्र सिंह जनपद बस्ती,उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय, का0 रविशंकर शाह जनपद बस्ती स्वाट टीम जनपद बस्ती,हे0का0 यशवंत सिंह, हे0का0 उमेश कुमार सिंह, का0 धीरेन्द्र यादव, का0 विनय कुमार सिंह STF फील्ड यूनिट गोरखपुर,का0 अभिलाष प्रताप सिंह, का0 हरिओम सिंह, का0 चन्द्र केश प्रजापति, म0 का0 गोल्डी मौर्या थाना रुधौली जनपद बस्ती,का0 जनार्दन प्रजापति, का0 सत्येंद्र सिंह, का0 हिन्दे आजाद, का0 जितेन्द्र यादव, का0 संतोष यादव, का0 विजय प्रताप, का0 विक्रम सिंह सर्विलांस टीम जनपद बस्ती,का0 दिलीप कुमार, का0 अजय दुबे SOG टीम जनपद बस्ती,हे0का0 राघवेंद्र दुबे, हे0का0 राकेश यादव, हे0का0 राम सुरेश यादव,का0 महेंद्र यादव, का0 देवेन्द्र निषाद एंटी व्हीकल टीम जनपद बस्ती ,का0 मनिंद्र प्रताप चंद्र, का0 मनोज राय साइबर थाना परिक्षेत्र बस्ती,हे0कां0 महेंद्र यादव, हे0का0 कुलदीप यादव, कां0 रमेश गुप्ता, कां0सर्वेश नायक, का0 शिवचरण एंटी नारकोटिक्स टीम जनपद बस्ती ,का0 जय प्रकाश, का0 देवेन्द्र यादव, का0 उत्सव कुशवाहा थाना हरैया जनपद बस्ती ,हे0का0 महेंद्र यादव, का0 नंदकिशोर विश्वकर्मा, का0 चन्द्रकेश प्रजापति, का0 देवेन्द्र यादव, का0 धीरज सिंह, का0 विनोद कुमार चौकी बभनान थाना गौर जनपद बस्ती रहे |