Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण-भाग्यवती पांडेय

बस्ती। महिला पी जी कॉलेज बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना, के तत्वाधान में आयोजित *’सात दिवसीय शिविर’* के पांचवें दिन शिविर का आरंभ स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एवं एन.एस.एस. गीत के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने किया। शिविर के प्रथम सत्र में श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरुकता रैली (तम्बाकू निषेध के संदर्भ में) निकाली गयी। रैली को हरी झंडी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सुनीता तिवारी ने दिखाया। रैली का संचालन प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 सुहासिनी सिंह, श्रीमती मंजरी सिंह एवं मोनी पांडे ने किया। द्वितीय (सायं कालीन) सत्र के अंतर्गत बौद्धिक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बस्ती की महिला थानाध्यक्ष भगवती पांडे ने स्वयं सेविकाओं को महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि बस्ती के रोवर/रेंजर कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी ने स्वयंसेविका की समाज के सुधार में क्या भूमिका है; इस के संदर्भ में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रेंजर प्रभारी डॉ0 रघुवर पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 नूतन यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 सुहासिनी सिंह ने दिया। शिविर के आयोजन में श्री सूर्या उपाध्याय ने विशेष सहयोग किया। शिविर में रिचा शुक्ला, सपना गुप्ता, उजमा जमाल, राजिया, कुसुम, शिवानी, प्राची शुक्ला, रिंकी, ईशा उपाध्याय, पार्वती, सरस्वती, शाहीन परवीन, हिना इत्यादि स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया।