Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

मधूष्णिका पत्रिका :आजादी अमृत पर्व विशेषांक 68 का विमोचन

उन्नाव। दिनांक 20/03/2022 रविवार लवसायं काल 6 बजे से 7 बजे के बीच नवोदय साहित्य मंच उन्नाव पटल पर आन लाइन विमोचन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डा०ओम् प्रकाश मिश्र अध्यक्ष द्वारा सर्व प्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुति के साथ हुई। इसके उपरांत आये हुए अतियों का सम्मान विशाल भारती सचिव ने किया।
तत्पश्चात मंच पर पधारे गणमान्य कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय आदरणीय लवकुश तिवारी ने काव्य पाठ और आशीर्वचन प्रदान किया। मंच के संरक्षक डाॅ० जगन्नाथ भारती बैरागी एवं उन्नाव के जाने माने कवि श्री चंद्र कांत चंद्र एवं लाल बहादुर लाल ने भी काव्य पाठ किया। अगली कड़ी में अंतराष्ट्रीय विद्वान डाॅ० वाई एस पाण्डेय प्रकाश का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
अगली कड़ी में विशिष्ट अतिथि आ० राजीव रंजन मिश्र जी ने मधूष्णिका पत्रिका का आनलाइन विमोचन करते हुए एक एक करके सभी रचनाकारों,संपादक मंडल,,छात्र संपादकों प्राचार्य उप प्राचार्या समेत सभी शिक्षक मंडल एवं विद्यालयीय गतिविधियों के विविध चित्रों की प्रशंसा करते हुए और संपादक को प्राप्त विविध सम्मान पत्रों पर अपने स्नेहामृत की वर्षा करते हुए पत्रिका विमोचन ईश्वर को साक्षी मानकर संपन्न किया।विमोचन करते समय आ० राजीव रंजन मिश्र गोरखपुर जी ने भाव विभोर होकर काव्य पाठ भी किया। सभी की सराहना किया।
अंत में पुन: विशाल भारती मंच सचिव ने सभी कवियों को काव्य पाठ का भी अवसर दिया।
मुख्य अतिथि आदरणीय लवकुश तिवारी माधवपुरी सतना म० प्र०, संरक्षक डा० जे एन भारती बैरागी जी उन्नाव और विशिष्ट अतिथि आ० राजीव रंजन मिश्र गोरखपुर सभी के काव्य-पाठ एवं आशीर्वचन के उपरांत कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ० ओऽम् प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।(डाॅ० ओऽम् प्रकाश मिश्र/ सुधीर श्रीवास्तव)