Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

व्यापारी एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़े तो सफलता निश्चित मिलेगी-आनन्द राजपाल

बस्ती। महीनों इंतजार करने के बाद आखिरकार स्थानीय प्रशासन ने चर्च गेट पर स्थित दुकानों का ताला खोल दिया। मौके पर पहुंचे बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों के संघर्ष की सराहना करते हुये प्रशासन को धन्यवाद दिया। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा व्यापारी एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़े तो सफलता निश्चित मिलेगी।

उन्होने कहा प्रशासन ने चर्च गेट की दुकानों में अकारण ताला बंद कर दिया था, महीनों से व्यापारी फांकाकसी को मजबूर थे। प्रायः स्थानीय प्रशासन व्यापारियों की रोजी रोटी छीनने का काम करता है, व्यापारियों को न पुनः स्थापित किया जाता है और न ही उनको वैध आवंटन किया जाता है। प्रतिवर्ष सैकड़ों व्यापारी उजाड़ दिय जाते हैं। महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा कि एकजुटता हमेशा सुखद परिणाम लाती है। व्यापारी किसी का नुकसान नही करना चाहता लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न आये दिन होता है। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों का चर्च गेट व्यापारियों ने मुंह मीठा कराया है। इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्ता, महेश सिंह, अशोक कुमार, जेपी गुप्ता, मो. उमर, भोलानाथ शुक्ल, कमल लखमानी, विनोद लखमानी, अमर गुप्ता, जगदीश प्रसाद, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश धर द्विवेदी, दिलीप कुमार यादव, अमित विक्रम सिंह, काली प्रसाद पाठक, भगवती प्रसाद सिंह, बलिराम यादव, कान्ती गुप्ता, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।