Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

lबस्ती।(अरुण कुमार) बस्ती के कप्तानगंज ब्लाक के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पैरवी करने पहुंचे BJP नेता पर डॉक्टर के समर्थकों में झड़प हो गई। आरोप है, कि डॉक्टर के समर्थकों ने उन्हें अस्पताल में दौड़ाकर पीटा। घटना से चोटिल भाजपा नेता विनीत त्रिपाठी अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन स्थिति का जायजा ले रही है।

आप को पूरा मामला बता दे कि
कप्तानगंज CHC क्षेत्र के ओझागंज की लड़की विंध्यवासिनी कई दिनों से बुखार था। इलाज के लिए उसके पिता हरिश्चंद्र कप्तानगंज CHC ले गए थे। हरिश्चंद्र ने BJP नेता विनीत त्रिपाठी से शिकायत की कि अस्पताल में बेटी को अच्छे से इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस पर विनीत त्रिपाठी पैरवी के लिए सीएचसी पहुंचे थे।

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए BJP नेता ने डॉक्टर की जांच की मांग शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी तीखी बहस हुई थी। इसी दौरान डॉक्टर के समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया और भाजपा नेता को डॉक्टर समर्थक ने पीटना से शुरु कर दिया।

यह पूरी घटना का वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया में फैल गया। आरोप है कि पिटाई करने वालों को CHC के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार ने बुलाया था।
इसके उलट CHC प्रमुख डॉक्टर विनोद कुमार ने भाजपा नेता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मौके पर एसडीएम विनय सिंह हरैया के साथ भारी पुलिस बल पहुंच गया है।