Thursday, May 9, 2024
शिक्षा

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्पित-पी.एस.वी.एम.हाई स्कूल,जेल रोड बस्ती

बस्ती। जनपद बस्ती में सिविल लाइन जेल रोड पर स्थापित P.S.V.M.High School बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। स्कूल के डायरेक्टर डी.एन. चौधरी द्वारा संचालित पी.एस.वी.एम. हाई स्कूल अभिभावकों-छात्रों के सपनों को साकार करने में लगा हुआ है। उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना, व्यक्तित्व को निखारना और आत्मनिर्भर बनाना विद्यालय का मूल उद्देश्य है। बच्चे ही भविष्य के व्यस्क नागरिक बनते हैं,उनका उच्चस्तरीय शैक्षणिक, चारित्रिक, मानसिक विकास परिवार एवं देश की मजबूत नींव बनाते हैं। इस लिए विद्यालय का कर्तव्य बनता है कि वो इस दिशा में अथक कार्य करें। स्वस्थ मन स्थिति वाले देश के नागरिक यूक्रेन-रुस जैसी युद्ध विभिषिका से देश को बचा सकते हैं। इस लिए शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। विद्या की प्रिंसिपल डॉ रीता पाण्डेय बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहती हैं। अपने प्रशिक्षित, कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए समय समय पर मार्गदर्शन करती है।

विद्यालय में आधुनिक और पारंपरिक दोनों माध्यमों से शिक्षा प्रदान कर भारत भूमि की जड़ों से जोड़ने का काम किया जाता है फलस्वरूप बच्चों में संस्कार और व्यवहार के गुण विकसित होते हैं। आधुनिक समय की मांग है उच्च शिक्षा के साथ साथ बच्चों में अच्छे संस्कार समाहित हो।

नये सत्र के रजिस्ट्रेशन-एडमीशन प्रारंभ हो चुके हैं। जनपद के अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों का एडमीशन करवाएं जिससे उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। सभी रुट के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध है।