Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

प्रचार के अंतिम दिन किया रोड शो, कांग्रेस के पक्ष में मांगा समर्थन

बस्ती। बस्ती में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छठवें चरण में 3 मार्च को होने वाले प्रचार के अंतिम दिन शहर में रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया। कम्पनी बाग से रोडवेज तक निकले प्रियंका गांधी के रोड के दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर लोग खड़े रहकर उनका इंतजार करते रहे। उनको करीब से देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही।

प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेसजनो में सुबह से ही उत्साह रहा। उनके शहर में होने वाले रोड शो को लेकर दिन से ही शहर के मुख्य मार्ग पर लोग जुटने लगे थे। पूरा शहर कांग्रेस के झण्डो से पट गया था। बैंडबाजा और सजे हुए वाहनों के साथ लोग प्रियंका गांधी की प्रतीक्षा कर रहे थे। सड़क की पटरियों के दोनो ओर लोग कतारबद्ध खड़े रहे, जैसे ही शाम करीब 5 बजे प्रियंका गांधी का काफिला निकला लोग उनके स्वागत में उमड़ पड़े। जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।

वाहनों के लम्बे काफिले के बीच वाहन पर सवार होकर निकली प्रियंका गांधी ने सभी का हाथ हिलाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखते बन रहा था। पुष्पवर्षा के बीच प्रियंका गांधी ने भी लोगों पर फूल बरसाकर और हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बस्ती में छठवें चरण में 3 मार्च को होने वाले प्रचार के अंतिम दिन शहर में रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया।

महाशिवरात्रि पर्व के दिन बस्ती पहुंची प्रियंका गांधी ने रूधौली से बसन्त चौधरी, बस्ती सदर से देवेन्द्र श्रीवास्तव, कप्तानगंज से अम्बिका सिंह, महादेवा से बृजेश कुमार आर्य, हर्रैया से लाबोनी सिंह को कठिन समय में राजनीतिक ताकत दे गयी।

अपार जनसमूह को देखते हुए वाहन के आगे पुलिसकर्मी लाइन बनाकर सुरक्षा में लगे रहे। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान उनकी सुरक्षा के भी व्याप्क प्रबन्ध रहे। कम्पनीबाग से लेकर रोडवेज तक का पूरा एरिया प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेसमय रहा। प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।