Saturday, June 29, 2024
Others

संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस 28 को

बस्ती। 25 फरवरी। 28 फरवरी को सायं 3.00 बजे से प्रेस क्लब भवन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता गण पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भाकियू के प्रदेश सचिव दीवान चंद्र, जै किसान आंदोलन के जिला संयोजक सुधाकर शाही व किसान सभा के जिला अध्यक्ष राम गढ़ी चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रेस वार्ता में शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ,किसान सभा के राष्ट्रीय महा सचिव हन्नानमोल्ला , जै किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने सहमति दे दिया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गण प्रातः गोराखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के पश्चात सड़क मार्ग से बस्ती
आएंगे कांटे चौराहे पर उनका सवागत हॉगा जहाँ नेता गण मुंडेरवा शाहीकिसानो की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रेस क्लब पहुचेंगे । प्रेस के संबोधन के पश्चात रात्रि विश्राम बस्ती में करेंगे ,अगली सुबह सभी नेता गण सड़क मार्ग से अंबेडकर नगर के लिए रवाना होंगे।