Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेताओं ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल का स्वागत

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री कुन्दनलाल वर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फुटहिया के निकट भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रभारी (गोरखपुर क्षेत्र) प्रकाश पाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वे पंचायत चुनाव के दृष्टिगत तीन जनपदों के पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने बस्ती आये थे। उन्होने पंचायत चुनाव में जुट जाने और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल का स्वागत करने वालों में विकास चौधरी, ओम प्रकाश ठाकुर, राजन ठाकुर, जितेन्द्र यादव, ओंकार चौधरी, विकास शर्मा, रमन त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, अरविन्द चौधरी, कौशिक सिंह, जयेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, विजय ओझा, वीरेन्द्र चौधरी प्रधान, शिवम गौड़, मो. आमिर, अमित चौधरी, अखिलेश प्रीतम, शिवम वर्मा, मनोज प्रजापति, विवेक गौतम, सुधीर कसौधन, राम अवतार, भोलू, यशवन्त सिंह, अनिल कुमार, मल्लू साहनी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।