Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

संदिग्ध परिस्थित मे युवक की मौत

बस्ती।दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर के सतहा पुरवा मे 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थित मे मौत हो गई। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अशोकपुर के सतहा गांव निवासी महेन्द्र 35 वर्ष का शव गांव के बाहर सीसी रोड के बगल देखा गया। परिजनो के अनुसार महेन्द्र छत ढलाई का काम करता था। देर रात कही छत ढलाई का काम कर वापस घर लौटा था। सुबह भोर मे उठा और घर के बाहर अलाव जलाया। सुबह गांव को जाने वाले सीसी रोड के बगल उस का शव मिला। महेन्द्र पाच भाईयो मे सबसे बडा था एक दशक पूर्व शादी हुई थी। लेकिन कुछ दिनो बाद ही पत्नी चली गई। तभी से शराब पीने लगा। महेन्द्र की मौत से परिजनो का रो रो कर बुराहाल है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया की मौत का कारण संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।