Wednesday, June 12, 2024
बस्ती मण्डल

चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में वशराज मौर्य ने फहराया तिरंगा

बनकटी/बस्ती। स्थानीय कस्बे में स्थिथ चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के संस्थापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वंशराज मौर्य ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर महादेवा विधायक माननीय रवि सोनकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत का संविधान हर जाति वर्ग को संरक्षण देता है।

हर नागरिक को चाहिये कि वह अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी पढ़े और समय समय पर अपनी योग्यता क्षमता से राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य ने कहा स्वतंत्रता हर किसी को अच्छी लगती है, लेकिन इसकी एक सीमा होती है। हर व्यक्ति को दूसरे की स्वतंत्रता और अधिकारों का अतिक्रमण नही करना चाहिये। प्राचार्य डॉक्टर अनीता मौर्य व उप प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार गौतम सहित, अर्जुन प्रसाद शुक्ल सहित इलाके के गणमान लोग उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के अनुरूप आचरण करने का संकल्प लिया।