Saturday, May 18, 2024
Others

ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में महासभा परिसर में महासभा के प्रमुख सदस्य प्रख्यात पत्रकार समाज सेवी स्व0 पं0 राम सेवक पाण्डेय को निधन पर गहरा शोकसभा का आयोजन

बस्ती।आज सोमवार को बस्ती ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में महासभा परिसर में महासभा के प्रमुख सदस्य प्रख्यात पत्रकार समाज सेवी स्व0 पं0 राम सेवक पाण्डेय को दिनांक 22.01.2022 को निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए महासभा परिसर में उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्वांजली अर्पित की गयी।
शोक सभा में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र स्व0 पाण्डेय जी को समाज का सहज प्रहरी बताते हुए कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में आजीवन कलम के सिपाही के साथ ब्राह्मण समाज को जोड़नें का कार्य करते रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि पाण्डेय जी कर्तव्य निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए महासभा को गतिशील बनाने में आजीवन योगदान दिया श्री पाण्डेय जी अपने पीछे भला पूरापरिवार छोड़ कर चले गये।
उपस्थित जनों ने अपनी श्रद्वासुमन अर्पित किया सर्व श्री डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी-राष्ट्रीय संगठन मंत्री, उमापति मिश्र- रा0वरि0उपा0, विजय बिहारी तिवारी- रा0 संयुक्त मंत्री, आलोक मिश्र (सदस्य) एस0एन0 शुक्ला- रा0 कोषाध्यक्ष, प्रान्तीय अध्यक्ष पशान्त पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अतुल शुक्ल, जिला अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिला मंत्री कोला पाण्डेय, अनिरूद्व त्रिपाठी, देवी दयाल पाण्डेय (जिला संगठन मंत्री, अजय कुमार पाण्डेय, संजय शुक्ल-जिला मंत्री, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता-अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय (शिबलू) ओम जी पाण्डेय सहित अन्य गणमन्य लोग मौजूद रहे।