Tuesday, May 7, 2024
Othersबस्ती मण्डल

मिशन शक्ति अभियान को बेहतर तौर पर संचालित करने के लिए सम्मानित की गई इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह

संतकबीरनगर|जितेन्द्र पाठक | जिले में महिला थाने का प्रभार लेने के बाद इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह लगातार अभियान चलाते हुए महिलाओं को सशक्त बनाती हुई नजर आ रही हैं उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले की पुलिस कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह लगातार मिशन शक्ति अभियान को बढ़ावा देते हुए आगे बढ़ा रही हैं और महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाती नजर आ रही हैं उनके बेहतर कार्यों के लिए आज जिले की जिला अधिकारी दिव्या मित्तल और जिले के एसपी बृजेश सिंह इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया। आपको बता दें कि डॉक्टर शालनी सिंह मिशन शक्ति अभियान को लगातार जिले में बेहतर रूप से संचालित करती नजर आ रही हैं अपने मातहत पुलिस कर्मियों के साथ डॉक्टर शालनी सिंह स्कूल कॉलेज और खलीलाबाद शहर में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करते हुए उनको जागरूक कर रही हैं।