Tuesday, May 28, 2024
बस्ती मण्डल

सूबे में 10 मार्च को मतदाता बना देंगे सपा की सरकार- अयाज अहमद

बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने अयाज अहमद को प्रदेश सचिव नियुक्त किया ।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में अयाज अहमद ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। लगातार पूरे कार्यकाल में झूठ और पैदा कर भाजपा ने अल्पंसख्यक समाज में डर पैदा किया और उनके अधिकारों का गला घोटा गया। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा मजबूत सरकार बनायेगी और 10 मार्च को आने वाला जनादेश उत्तर प्रदेश में नया सबेरा लेकर आयेगा और सभी वर्गों की उम्मीदों को मुख्यमंत्री बनकर अखिलेश यादव और उनकी सरकार पूरा करेगी। सपा नेता ने कहा कि भाजपा में मची भगदड़ से स्पष्ट है कि अब अच्छे दिन लाने वालों के बुरे दिन आने वाले हैं। झूठ और नफरत फैलाने वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते।
अयाज अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। कहा कि अल्पसंख्यक समाज विशेषकर अपने समाज मंे अच्छी पकड़ रखने वाले अयाज अहमद के चुनाव के समय मंे प्रदेश सचिव बनाये जाने से निश्चित ही पार्टी को फायदा होगा। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ,जिला अध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ,जावेद पिंडारी ,मो स्वाले, प्रदेश सचिव सयुस इंजीनियर शैलेश चौधरी, विवेक शुक्ला, अमिश खान ,मो शाद ,आसिफ खान कैश मोहम्मद, घनश्याम यादव हाफिज शहादत, महबूब आलम, यूनुस आलम , यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव आमिर खान, पूर्व सभासद जावेद अहमद, मो0 जावेद, भोला पाण्डेय, पिंटू, विवेक शुक्ला, सत्यवान सिंह, परवेज अख्तर, तबरेज अंसारी, जितेंद्र यादव, रहमान सिद्दीकी , छात्र नेता, अशोक सिंह, जीशान मलिक, अनुज चौधरी, सुरेश यादव, यशवंत चौधरी, मुस्ताक खान, मोनू, सलमान खान, संतोष बाबा, सुशील, विकास पाण्डेय, पंकज, विवेक त्रिपाठी, आशीष पाठक, राना सिंह, नितेश श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।