Saturday, June 1, 2024
बस्ती मण्डल

महसो मे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये शोभा यात्रा में उमड़ी आस्था

बस्ती । जनपद के महादेवा विधानसभा क्षेत्र के महसो में श्री अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु जन-जन का सहयोग प्राप्त हो रहा है। निधि समर्पण अभियान हेतु विधायक रवि सोनकर के संयोजन में निरन्तर सहयोग का क्रम जारी है। गुरूवार को महसो बाजार मे शोभायात्रा निकालकर लोगों को निधि समर्पण हेतु प्रेरित किया गया।
विधायक रविसोनकर ने कहा कि श्रीराम काज हेतु लोगों के मन में अति उत्साह है। भव्य मंदिर निर्माण में जन-जन का सहयोग रहे यह आवश्यक है। जाति धर्म से ऊपर उठकर लोग आगे आये। और पूर्व अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम सबके हैं और सबमें है।
शोभायात्रा मे मंडल अध्यक्ष भाजपा के अखिलेश शुक्ल दुर्गावाहिनी कि प्रदेश सयोंजिका श्रीमती वंदना द्विवेदी प्रधान प्रतिनिधि महसो राजेश पाल, फूलचंद श्रीवास्तव दिवाकर सोनी सन्तोष पाण्डेय भाजयुमो के महामत्री अमित गुप्ता हियुवा के दिव्यांशु सोनी,विद्यार्थी परिषद के आनंद शुक्ला भवानी प्रसाद शुक्ला दिनेश शुक्ला ,अनिरुद्ध,विजय गुप्ता मिथलेश पान्डेय अजय ठाकुर ,शिवा जी अयोध्या कसौधन ने शोभायात्रा मे विशेष सहयोग दिया।