Sunday, May 19, 2024
Others

विकास के बूते पर भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी-इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एपीएन पी.जी.कालेज के परिसर में जन विश्वास यात्रा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सभी विधायकों के साथ ही अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दिया।

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सोमवार को बस, चार पहिया वाहन एवं अन्य संसाधनोें से सभा में पहुंचे।

श्री मिश्र ने कहा कि इस ठंड में जिस प्रकार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिये जनपद के कोने-कोने से लोग पहुंचे इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह सहित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बूते और मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नीति, कार्यक्रम से आम आदमी खुश है और उसे वर्षो बाद गुण्डाराज से मुक्ति मिली है। योगी सरकार ने जनता का विश्वास जीता है और इसके बूते पुनः ऐतिहासिक विजय हासिल होगी।

सभा में इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र के साथ विवेक वर्मा, अनिल उपाध्याय, राम बहाल सिंह, विनोद गुप्ता, विवेक मिश्रा, शशि कपूर वर्मा, आशुतोष पाठक, शेर सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सुनील सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।