Tuesday, July 2, 2024
साहित्य जगत

किताब

किताब जिन्दगी में हमारे
लाता है सुंदर सवेरा,
किताबें नहीं होती तब
कठिन होता मिटाना अंधेरा।

किताबों में संजोई जाती है
ज्ञान विज्ञान की बातें,
किताबों से अपने लिए
हम राह नई हैं बनाते।

किताब मात्र शब्द समूह नहीं
है भाव अनेक उनमें संजोए,
बहुतों के जीवन में इसने
सफलता के बीज है बोए।

किताब है पूंजी उनकी
जिन्हें और धन नहीं है,
परीक्षा में सफलता खातिर
यह राह बहुत सही है।

किताबे होती है अच्छी
और कुछ होती है बुरी,
हमें चुनना है अच्छी
शेष से हम बनाएं दूरी।

किताबों के जरिए बनते हैं
ऑफिसर वैज्ञानिक, ज्ञानवान,
किताबों के मार्फत ही बनते
पंडित दार्शनिक और श्रीमान।

 

गोपाल जी मिश्रा

सिद्धार्थनगर(उत्तर प्रदेश)