Sunday, May 5, 2024
राजनैतिक

बहुमत से जीतेगी भाजपा चंडीगढ़ निगम का चुनावी रण : अरुण सूद (प्रदेशाध्यक्ष भाजपा,चंडीगढ़)

– भाजपा के सभी 35 वार्डो के प्रत्याशियो ने किया नामांकन

चंडीगढ़ 5 दिसम्बर 2021(ख़) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के चुनावी संग्राम में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर सभी 35 वार्डो के लिए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा अब सभी 35 वार्डो में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए अंत में टिकट की दावेदारी छोड दी थी। प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल होने पर अरुण सूद ने कहा कि पार्टी ने सभी 35 वार्डो में जनता की सेवा करने वाले साफ छवि के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सभी वार्डो में भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे,उन्हों ने बताया कि भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में वार्ड 1 से मंजीत कौर,वार्ड 2-महेश इंदर सिंह सिधू, वार्ड 3- दलीप शर्मा,वार्ड 4-सविता गुप्ता,वार्ड 5-निकिता गुप्ता,वार्ड 6-सर्वजीत कोर ढिल्लों,वार्ड 7- मनोज सोनकर,वार्ड 8-हरजीत सिंह,वार्ड 9-विमल दुबे,वार्ड 10-राशि भसीन,वार्ड 11-अनूप गुप्ता, वार्ड 12-सौरभ जोशी,वार्ड 13-प्रिंस भंदुला,वार्ड 14-कुलजीत सिंह संधू,वार्ड 15-गोपाल शुक्ला, वार्ड 16-उषा,वार्ड 17-रवि कांत,वार्ड 18-सुनीता धवन,वार्ड 19-योगिता विक्की शहेरा, वार्ड 20-देवी सिंह,वार्ड 21-देवेश मुदगिल,वार्ड 22-हीरा नेगी,वार्ड 23-नेहा अरोड़ा,वार्ड 24-सचिन कुमार,वार्ड 25-विजय राणा,वार्ड 26-राजेश कालिया, वार्ड 27-रविन्द्र रावत,वार्ड 28-जसविंदर कौर,वार्ड 29-रविन्द्र पठानिया, वार्ड 30-शक्ति प्रशाद देवशाली,वार्ड 31-भारत कुमार,वार्ड 32-जसमनप्रित सिंह,वार्ड 33-कंवरजीत सिंह,वार्ड 34-भूपेंद्र शर्मा,वार्ड 35-राजिंदर शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हों ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से चंडीगढ़ निगम में सरकार बनाएगी। प्रदेशाध्यक्ष सूद ने बताया कि निगम प्रत्याशियों की सूची हाईकमान के आदेश व चुनाव समीति के विचार विमर्श के बाद ही जारी की गई है। इस चुनाव समिति में उन के साथ राष्ट्रीय महामंत्री व नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में , चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।