Friday, May 17, 2024
राजनैतिक

चंडीगढ़ निगम चुनाव में 16 वार्डो से लड़ेंगे अकाली दल के सूरमा : हरदीप सिंह ( अकाली दल प्रदेशाध्यक्ष ,चंडीगढ़)

– निगम चुनाव में बसपा से है अकाली दल का गठबंधन

चंडीगढ़ 8 दिसम्बर 2021(ख़) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के चुनावी रण में अकाली दल ने 16 वार्डो से अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। बसपा अकाली गठबंधन अब 32 वार्डो में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुका है। गौरतलब है कि निजी कारणों के चलते 3 वार्डो में अकाली दल अपने प्रत्याशी नही उतार पाई थी। 16 वार्डो से प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने पर अकाली दल चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि अकाली दल ने सभी 16 वार्डो में लोकप्रिय, ईमानदार व जनमानस की सेवा करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

उन्होंने कहा कि बसपा अकाली गठबंधन ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये निगम चुनाव में सब से ज्यादा महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। चंडीगढ प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।। हरदीप सिंह ने बताया कि अकाली दल ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में वार्ड 1 से रणदीप कौर,वार्ड 2-सुनील राठी, वार्ड 5- परमजीत कौर,वार्ड 6-कर्मजीत कौर,वार्ड 8-हरदीप सिंह सज्जन,वार्ड 13-राजीव तुली,वार्ड 14- कुलदीप सिंह,वार्ड 17-कुलमित सिंह सोढ़ी,वार्ड 22-रीमा महाजन,वार्ड 24-जगतार सिंह,वार्ड 25-गुरप्रीत सिंह, वार्ड 27-जबरजंग सिंह,वार्ड 30-हरदीप सिंह,वार्ड 32-परजिन्दर सिंह,वार्ड 33-अतुल शर्मा, वार्ड 34-सुरेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हों ने कहा कि अकाली बसपा गठबंधन सब से ज्यादा सीटें ले कर चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव जीतेगा।