Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

पत्रकार ओपी त्रिपाठी के निधन पर शोकसभा आयोजित

बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती के पूर्व उपाध्यक्ष ओ पी त्रिपाठी का बस्ती जनपद में शुक्रवार को देर रात्रि निधन होने पर बस्ती विकास समिति ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति ने उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना की। समिति अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव राजाभइया, संतोष सिंह, डा नवीन श्रीवास्तव, डा वीरेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर वर्मा, अभिषेक पाठक, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, अभिनव उपाध्याय, मनमोहन श्रीवास्तव, के के उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, भक्तिनारायन श्रीवास्तव, बालमुकुंद आकाश, सूर्या उपाध्याय सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।