Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

महिला सभा ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन

बस्ती। महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा के सल्टौआ गोपालपुर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक अपनों में नेताजी के नाम से लोकप्रिय मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन सोमवार को केक काटकर मनाया गया। नेताजी के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलासभा की पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सुमन सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में पांच दशक से अनवरत रूप से विभिन्न पदों पर रहते हुए देश सेवा कर मुलायम सिंह ने समाजवाद की स्थापना की। केंद्र में रक्षा मंत्री रहते हुए भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होने सदैव कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को आदर और अवसर दिया।
कार्यक्रम में बदामा पाण्डेय, सबनम खातून ,गीता श्रीवास्तव , रुबिता शर्मा ,किरण चौधरी, रंजना चौधरी,गंगा ,दीपा ,आयशा खातून, साधना ,माला ,पूजा,दीपली जैसवाल, ज्योति गौतम ,कामनी गौतम ,डब्लू त्रिपाठी ,गुड्डू पाण्डेय ,मनीष राणा ,राजन सिंह ,पिन्टू के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक शामिल रहे।