Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

सरिता त्रिपाठी भारत रत्न विश्व कीर्तिमान काव्यपाठ में शामिल

-21नवंबर को होगा देश का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन

लखनऊ। भारत के भारत रत्न विषय पर 21 नवम्बर 2021 को विश्व रिकॉर्ड के लिये हिंदुस्तान का सबसे बड़ा काव्योत्सव होने जा रहा है। जिसमें एक विषय पर 300 कवि कवयित्री कविता पाठ करेंगे। इस महाकाव्य अनुष्ठान का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के बैनर तले हो रहा है, जिसमें जन्मभूमि बस्ती जिले की सरिता त्रिपाठी जी कर्मभूमि लखनऊ से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी पर स्वरचित कविता का काव्यपाठ कर विश्व कीर्तिमान में शामिल रहेंगी।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि हिंदी साहित्य में हमारे देश के महान व्यक्तित्व “भारत रत्न” से सम्मानित विभूतियों पर काव्यात्मक सृजन संस्था के फेसबुक पेज और पटल पर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जायेगा।