Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

लालगंज पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बनकटी/बस्ती।लालगंज पुलिस ने बुद्धवार को वाछिंत चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश चौधरी उम्र 19साल पुत्र राम शंकर चौधरी निवासी बारीघाट थाना लालगंज बस्ती को मु0अ0सं0214/21 धारा 363,366,365,504,376 IPC व 3/4 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुखविर के जरिए सूचना मिली कि वाछित चल रहा अपराधी भागने के फिराक मे हैं।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में यस ओ रोहित कुमार उपाध्याय, ह0क0सैयद अली, ह0क0 अभिषेक यादव,म0क0 प्रिया मिश्रा व म0क0 स्वीकृत मिश्रा,आदि शामिल रहे।