Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

रेलवे स्टेशन चौराहे पर यज्ञ का आयोजन किया गया

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के तत्वावधान में घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ के क्रम में आज अस्पताल चौराहे पर कोरोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन हुआ। वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाले विषाणुओं के निवृत्ति हेतु विशेष मंत्रों से आहुति प्रदान की गई। यज्ञ के उपरांत उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि यज्ञ को करने से वायु शुद्ध होती है, यह यज्ञ लोगों को रोग मुक्त बनाता है। यज्ञ से उत्पन्न धुएं से आस–पास का दूषित वातावरण शुद्ध व स्वच्छ हो जाता है। इससे आस-पास के कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। यज्ञ को करने से लोगों के मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न होता है। ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि जबसे शहर में यज्ञ होना प्रारम्भ हुआ है तभी से कोरोना केस घट रहें हैं और अब समाप्ति के कगार पर हैं। यदि आमजनमानस यज्ञ के प्रति इसी प्रकार से उदारभाव दिखाता रहे तो हम पूरी तरह रोगों के संक्रमण को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। दिनांक 11 अगस्त को उपेन्द्र आर्य के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चौराहे पर यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव श्याम, नीलम उपाध्याय, चंद्रभान शुक्ला, चन्द्रमणि शुक्ला, चंद्रप्रकाश शुक्ला, चंद्रशेखर शुक्ला, पार्वती देवी आदि लोग शामिल रहे।