Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

सिर्फ भाजपा कार्यकाल में आमजन सुरक्षित है-सुरेन्द्र तिवारी

मुंडेरवा/बस्ती।वरिष्ट भाजपा नेता प्रमोद पांडेय व सुरेन्द्र तिवारी ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नेताद्वयो ने कहा कि नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा नीतियों का प्रचार प्रसार होगा जिससे आमजन में भाजपा के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ेगा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए श्री पान्डेय ने कहा कि वर्षों से पार्टी से जुड़े होने के कारण मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। और निसंदेह नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे ।

इसी क्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि सिर्फ भाजपा कार्यकाल में आमजन सुरक्षित हैं। जबकि सपा बसपा कांग्रेस के कार्यकाल में आमजन अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सिर्फ भाजपा के कार्यकाल में ही देश का सर्वांगीण विकास हुआ है ।उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर अभी तक राजनीतिक दल राष्ट्र हित की बातें कम व्यक्तिगत हित की बातें ज्यादा करते थे । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्णतया कानून व्यवस्था का राज उत्तर प्रदेश में स्थापित किया गया है ।उन्होंने यह भी कहा कि आज बेरोजगार युवकों को नौकरी उनके प्रतिभा पर मिल रहा है ।उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व की सरकारो द्वारा प्रतिभा का हनन किया जाता था ।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जनपदीय मंत्री विजय रंजन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जनपद का सर्वांगीण विकास हुआ है ।उन्होंने कहा कि एक तरफ मुंडेरवा चीनी मिल मिला वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने मुंडेरवा को नगर पंचायत का दर्जा देकर सराहनीय कार्य किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय ने किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्य प्रकाश जायसवाल, मोनू चौधरी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुराग पांडेय, किसान मोर्चा अरुण चौधरी, पिछड़ा मोर्चा बिहारी लाल, अनुसूचित महेंद्र कन्नौजिया अल्पसंख्यक मोर्चा हुसैन सद्दाम, महिला मोर्चा खुशबू चौधरी, को अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया।