Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

महेंद्र सिंह टिकैत का 86 वी जन्म जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई

मुन्डेरवा/बस्ती।।बुधवार को स्थानीय कस्बे में भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर महेंद्र सिंह टिकैत का 86 वी जन्म जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई ।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने चित्र पर माल्यार्पण किया। और उनके कृतियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा के पूर्व चेयरमैन/ भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल ने कहा की चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत संपूर्ण जीवन काल में किसानों के प्रति समर्पित रहे ।उन्होंने अपने जीवन काल में सदैव किसानों के हित में काम किया ।उन्होंने कहा कि वह जीवन भर किसानों के हित में दौड़ते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। इसी क्रम में मंडल संरक्षक अनूप कुमार चौधरी ने कहां कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत सदैव किसानों के हितेषी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका जन्म ही किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ था । उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत संपूर्ण जीवन काल में जगह जगह किसान हित में आंदोलनों में भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसान हित में उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर राजदेव चौधरी, सुभाष चंद किसान ,विशिष्ट मारतेंद्र प्रताप, ब्रह्मा दिन किसान, मुन्नू प्रसाद, चंद्रप्रकाश चौधरी,राजनरायन चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, रामजन्म चौधरी, अजय कुमार चौधरी,गंगाराम चौधरी, दूधनाथ ,आदि लोग उपस्थित रहे।