Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

विश्व शिक्षक दिवस पर हृदयोगार

प्रमुदित मन से हम करें हर क्षण का उपयोग।

आज विश्व शिक्षक दिवस मना रहे हम लोग।

दुनिया के हर देश में है शिक्षक का मान।
शिक्षक करता छात्र के जीवन का उत्थान।

बिन शिक्षा के व्यर्थ है मानव का अस्तित्व।
निर्मित होता दोस्तों! शिक्षा से व्यक्तित्व।

शिक्षक करता है सदा छात्रों का कल्यान।
शिक्षक से ही ज्ञान का होता मन में भान।

शिक्षक अपने छात्र को देता है मुस्कान।
पूरे मन से हम करें शिक्षक का सम्मान।

डा. वी. के. वर्मा
चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती