Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

वैदिक वाचनालय एवं पुस्तकालय की प्रथम वर्षगांठ मनायी गयी

बस्ती। आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में वैदिक वाचनालय एवं पुस्तकालय दिनांक 27.09.2020 को स्थापित हुआ। जिसकी प्रथम वर्षगांठ व वैदिक वाचनालय एवं पुस्तकालय का नवीन व्यवस्थीकरण आर्य समाज गांधी नगर के दुकान सं0 9 में किये जाने के उपलक्ष्य में बड़े ही धूमधाम के साथ सायं 4 बजे देवयज्ञ से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात सत्येन्द्र वर्मा जी उप मंत्री द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुति व सभा की अध्यक्षता मुरलीधर भारती प्रधान जी के द्वारा हुई।

वक्ताओं द्वारा वैदिक वाचनालय एवं पुस्तकालय के महत्व वैदिक ज्ञान के प्रचार प्रसार व वाचनालय के संवर्द्धन पर अपने-अपने सुझाव दिये गये।
सत्येन्द्र वर्मा जी द्वारा अवगत कराया गया कि आर्य समाज वेद ज्ञान जो मूल एवं सत्य ईश्वरीय ज्ञान का प्रचार प्रसार करता है इस वाचनालय के माध्यम से ही सफल होगा। जिसके लिए आर्य समाज गांधी नगर बस्ती सतत प्रत्यनशील है और आर्य साहित्य जिसमें चरित्र निर्माण का कार्य समाज में हो सकता है, इस पुस्तकालय में उपलब्ध है। सभा में प्रधान मुरलीधर भारती, उप प्रधान एवं वैदिक पुरोहित हरिपति पाण्डेय, उप मंत्री सत्येन्द्र वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र ‘ओम’, बृजकिशोर कुमार आर्य कोषाघ्यक्ष, प्रेस क्लब के सम्मानित अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, राम अछैबर पाण्डेय, रामनवल, राधे श्याम, संजय शर्मा, रघुवीर सचदेवा, उप प्रधान आनन्द स्वरूप सिंह ‘कौशल’, अजय कुमार व वाचनालय के सम्मानित पाठकगण उपस्थित रहे। लोगों से वाचनालय एवं पुस्तकालय में ज्ञानार्जन हेतु उपस्थित रहने व इसके उद्देश्य को सफल बनाने हेतु प्रधान जी द्वारा अनुरोध किया गया। बताया कि सायं 4 बजे से 6.30 बजे तक प्रतिदिन वाचनालय एवं पुस्तकालय का कार्यक्रम विदित है।

सभा के अंत में प्रधान जी द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित गणमान्य जन को धन्यवाद व शुभकामनाएं ज्ञापित की गयी।