Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा सिर्फ हिन्दुत्व के लिए नहीं सम्पूर्ण हिन्दुस्तान की कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करने वाली पार्टी है-नेहा खान

बस्ती।आज  सोमवार को सर्किट हाउस बस्ती में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री नेहा खान प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा तथा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला की उपस्थिति में सम्पन्न हुई , बैठक की अध्यक्षता जनाब आलम चौधरी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं संचालन जिला-महामंत्री गुलाब अहमद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया। मुख्य रुप से उपस्थित प्रसून शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार, वैभव पाण्डेय , जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामचरण चौधरी जिला महामंत्री भाजपा, बाबा सरोज मिश्रा संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा, अनवर आलम, कलाम उल्लाह, मोबीन अली खाँ, रियाज अहमद रियाजुल हसन जिलाउपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मेराज अहमद, नियामुलहक, इसरार अहमद, राहिल हुसैन जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा एवं समस्त अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य गण आदि मौजूद रहें । जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अल्पसंख्यक समुदाय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुस्लिम समाज का सबसे ज्यादा कल्याण किसी पार्टी में हुआ है तो वह भाजपा है। अपने हर बूथ पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की मुख्य विचारधारा से जोड़ कर विधानसभा सभा 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायें। बतौर मुख्य अतिथि सुश्री नेहा खान ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिन्दुत्व के लिए नहीं सम्पूर्ण हिन्दुस्तान की 135 करोड़ की जनसंख्या के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करने वाली पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज जिस तरीके से अल्पसंख्यक समुदाय का विश्वास भाजपा के प्रति एवं माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति जगा है निश्चित रुप से 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।