Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

भगत सिंह का नाम ही शरीर में स्फूर्ति ला देता है-राम यज्ञ निषाद

बस्ती। 23 मार्च 2021 शहीदे आजम भगत सिंह हर हिन्दुस्तानी के दिलों में बसते हैं। वे अपने चाचा के विचारों से प्रभावित थे और बचपन से ही अग्रेजों से नफरत करते थे। वैचारिक मतभेदों ने उन्हे गांधीजी से दूर कर दिया था। देश उनके अदम्य साहस को हमेशा याद रखेगा। यह बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कही। वे रोडवेज स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी के लेगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भगत सिंह का नाम ही शरीर में स्फूर्ति ला देता है। इस अवसर पर जिला महासचिव रामनाथ गौतम, पीसी पांडे, शास्त्री डीएन त्रिपाठी, पतिराम आजाद, डॉ सुभाष वर्मा, डीसी दूबे, नरेंद्र चौधरी, उमेश शर्मा, फिरदौस अहमद(सोनू) हरेंद्र चौधरी, महेंद्र कुमार वरुण,शशांक पांडे, अजय गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, यूथ विंग प्रविन्द्र चौधरी, सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।