Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया

बस्ती, 17 अगस्तः आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया और डिलिया स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बगल बीआरसी परिसर में पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कहा अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो वादा किया था उससे ज्यादा करके दिखाया। जबकि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने वादा खिलाफी का रिकार्ड बनाया। यूपी में भी आम आदमी पार्टी की नीतियां जनता पसंद कर रही है। सदस्यता अभियान में भी एक रिकार्ड बना। निःसंदेह साल 2022 के चुनाव में पार्टी जनता की पसंद बनेगी। केजरीवाल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में यूथ विंग के जिला अध्यक्ष प्रविंद्र चौधरी, चंदन तिवारी, रामनाथ गौतम, रतन निषाद, पीसी पांडे, फिरदौस अहमद (सोनू), सुभाष उपाध्याय, अहमद हुसैन, शैलेंद्र गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।