Saturday, May 4, 2024
क्राइम

गोली काण्ड के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हर्रैया/बस्ती।छावनी पुलिस ने रविवार को वांछित अभियुक्त सुखराम यादव पुत्र लालजी यादव निवासी तिहुरा माझा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या को घटना में प्रयुक्त अवैध कट्टा 315 बोर व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर विगत 15 जुलाई को गौर थाना क्षेत्र के अकवारा चौराहा पर जितेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गोली मारकर घायल करने का आरोप है।
बता दें कि हरिहर सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह निवासी पैतेपुर थाना छावनी जनपद बस्ती ने स्थानीय थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि विगत 15 जुलाई को शाम करीब 3 बजे मेरा लड़का जीतेन्द्र सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह, विकास सिंह व कृष्ण कुमार सिंह के साथ अकवारा गाँव से अपने घर के लिए निकला था। अभी वह अकवारा चौराहा पर पहुंचा ही था कि मोटरसाइकिल से सुखराम यादव व उसका दोस्त दोनों मेरे लडके को रोकर पुरानी बात को लेकर गाली-गुप्ता देने लगे। इसी बीच सुखराम यादव ने मेरे लडके पर कट्टा से गोली मार दिया तथा भाग निकला। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसने बताया कि वह एक बालू सप्लायर है। पैसे के लेन-देन में जितेन्द्र सिंह से उसका विवाद हो गया था। इस लिए उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 191/2021 धारा 307, 341, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।