Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लालगंज पुलिस ने किया योगाभ्यास

बनकटी/बस्ती।(वकील अहमद) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पोलिस व कर्मचारियों ने योगा कर लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। एसआई राम मिलान ने कहां कि जब हर घर होगा योग, तभी रहेगा देश निरोग, योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है,जिसे आज पूरा विश्व निरोग्य जीवन के लिए अपना रहा है।कोरोना संक्रमण के खिलाफ भी योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।”योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है।मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है।विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।
इस अवसर पर एसआई शशि कांत,विनोद सिंह,महेंद्र कुमार,रवि गौड,कृष्ण कुमार,निर्भय नारायन,राजन प्रजापति, प्रतीक सिहं, आदि लोग मौजूद रहे।