Tuesday, May 28, 2024
बस्ती मण्डल

सपा की बैठक में जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख चुनाव की बनी रणनीति

बस्ती ।(सिमरन मान सिंह) समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुख चुनाव तैयारियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ ही सपा के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी निर्णायक जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। भाजपा की मनमानी और कोरोना संकट काल में ज्यादती को लेकर लोगों में गुस्सा है। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने संकट काल में लोगों की सर्वाधिक मदद किया। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुखों के चुनाव मंे सत्तारूढ भाजपा के लोग प्रशासन और पुलिस के संरक्षण में मनमानी करना चाहते हैं किन्तु उसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। समाजवादी कार्यकर्ता डटकर इसका सामना करेंगे।
बैठक में पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, दूधराम ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी और विजय हासिल करेगी।
सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में मुख्य रूप से सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, समीर चौधरी, ‘कविन्द्र चौधरी अतुल’ रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, मो. उमर, मो. सलीम, राजेन्द्र यादव, अरविन्द सोनकर, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, पिन्टू शुक्ल, विक्की यादव, सुशील यादव, फूलचन्द श्रीवास्तव, मो. शकील, शैलेष पाण्डेय आदि शामिल रहे।