Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत

बस्ती।कलवारी थाना क्षेत्र के लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर बेईली गांव के पास शुक्रवार की रात एक होम गार्ड घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पंहुची पुलिस उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया जहां उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के नूरचक निवासी 48 वर्षीय राजनरायन तिवारी जो किराये का कमरा लेकर कलवारी में रहते थे। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे से नगर थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बेईली गांव के पास सड़क से कुछ दूरी पर घायल अवस्था में नगर से कलवारी3 ड्यूटी करने वाले गार्डों को नजर आये। गार्ड ने कलवारी थाने पर सूचना दिया। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक दुर्विजय अपनी टीम के साथ उक्त स्थान पर पंहुचे। तब तक सीओ कलवारी शक्ति सिंह भी पंहुच गये। उन्होने घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया।
सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने बताया कि जिस समय गार्ड राजनरायन तिवारी मिले थे उनकी ऐसी स्थिति में नहीं थी कि कुछ बता पाते। उनका पूरा शरीर खून से लतपथ था। इलाज के लिए निजी वाहन से गार्डो के साथ भेजवाया गया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना लग रहा है मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।