Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पौधरोपण का शुभारंभ

बस्ती। इण्डस्ट्रियल एरिया में स्थित बाबा बैजनाथ राइस मिल्स प्रा.लि. के चेंयरमैन एवं बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गयी। व्यापारी नेता आनंद राजपाल, धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव, अतुल शुक्ल, रामप्रकाश गुप्ता, हिमांशी राजपाल, विजय कसौधन, सुशील कुमार, अनिल कुमार, संजय अग्रहरि, रविन्द्र कश्यप, सुमित्रा देवी, संजू गुप्ता, सुषमा गुप्ता की मौजूदगी में आम, अमरूद, जामुन, करी पत्ता आदि के 11 पौधे लगाये गये।

आनंद राजपाल ने पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुये कहा सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों पौधे लगवाती है लेकिन पौधरोपण के बाद वापस लौटकर कोई उन्हे देखने नही जाता। ऐसे में 10 फीसदी पौधे बंचते हैं बाकी कुंप्रबंधन के शिकार हो जाते हैं। पौधरोपण से पहले उसकी लीडरशिप और ओनरशिप तय हो जाये तो उन पौधों का वृक्ष बनना तय है।

सुनील कुमार गुप्ता ने साल 2021 में 5,100 पौधे लगाने का संकल्प लिया। आज से शुरू हुआ ये अभियान पूरे साल जनपद के विभिन्न इलाकों में जारी रहेगा। उन्होने कहा आक्सीजन की समस्या से पूरा देश जूझ रहा है। कोरोना काल में सभी को यह बात आसानी से समझ में आ गयी है कि सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिये पौधरोपण बेहद जरूरी है। इसी क्रम में विभिन्न प्रकार के 5,100 पौधों को लगाने का संकल्प लिया गया है। उन्होने अभियान में सहयोग कर रहे सभी साथियों को धन्यवाद दिया।