Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

शिवानी का सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर चयन

बस्ती। मड़वा नगर निवासिनी चन्द्रबाला पाण्डेय की पुत्री शिवानी पाण्डेय का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी राजस्व पद पर हुआ है। शिवानी ने राजस्व विभाग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिता के निधन के बाद भी शिवानी का हौसला कम नहीं हुआ और लगातार लगन से उसने उपलब्धि हासिल किया। शिवानी इस सफलता का श्रेय गुरूजन, माता, परिजन और आशीष श्रीवास्तव (सामान्य अध्ययन) को देती है। शिवानी ने बताया कि आशीष श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में उसने पी.सी.एस. की तैयारी शुरू किया और उसके सफलता के द्वार खुलते चले गये। वह इसके पूर्व हाईडिल में एक्जीक्यूटिव अस्सिटेन्ट, यूनियन बैंक में राजभाषा अधिकारी एवं कैग में जुनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पद पर सेवायें दे चुकी हैं।