Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जनता दर्शन में कप्तान ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

संतकबीरनगर।(उमंग प्रताप सिंह) आज पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के द्वारा जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां फरियादियों की आने वालों की समस्याओं को बारी बारी से सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी ने कहा कि थाने पर पहुंचने वाले सभी पीड़ितों को तत्काल न्याय मिले यही पुलिस का काम है। जब थाने पर उनकी नहीं सुनी जाती तभी लोग वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचते हैं।