Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में हुआ 200 मरीजों का उपचार

बस्ती । सावित्री चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को अयोध्या सेवा हास्पिटल कटरा मूडघाट के तत्वाधान में आदित्य विर्ला मेमोरियल हास्पिटल पुणे के सहयोग से निःशुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन समाजसेवी सत्यदेव शुक्ल ने किया। शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया।
शिविर में डा. आशुतोष श्रीवास्तव, डा. कैलाश जोरूली, डा. बी.एन. शुक्ल, डा. विनय शुक्ला, डा. आर.एस. पाण्डेय ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सुझाव दिया गया। आदित्य विर्ला मेमोरियल हास्पिटल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा दूबे के मार्ग दर्शन में कैंसर, यूरो, गैस्ट्रो, घुटना, प्रत्यारोपण, गुप्त एवं चर्म रोगियों का निःशुल्क इलाज हुआ। चिकित्सा शिविर के संयोजन में मुख्य रूप से अखिलेश पाण्डेय, विनोद कुमार शुक्ल, रामेन्द्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, सरिता यादव, पुनीता यादव, सरिता त्रिपाठी, पुनीता यादव, अजमेर सिंह आदि ने योगदान दिया।