Monday, May 13, 2024
धर्म

आज महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021 (गुरुवार) को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 35 मिनट और सूर्यास्त शाम 06 बजकर 27 मिनट पर होना है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, प्रमादि संवत्सर विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942 (शर्वरी संवत्सर), माघ। त्रयोदशी तिथि 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र धनिष्ठा रात 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शतभिषा। सुबह 09 बजकर 24 मिनट तक शिव योग उसके बाद सिद्ध योग रहेगा। 09 बजकर 21 मिनट तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- महाशिवरात्रि व्रत

राशिफल: महाशिवरात्रि पर सूर्य, चंद्रमा और शुक्र कुंभ राशि में चल रहे गोचर, इस राशि वालों को लग सकती है चोट
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 08 म‍िनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक।
निशीथ काल- रात 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक।
अमृत काल- सुबह 11 बजे से रात के 12 बजकर 42 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त- 12 मार्च की सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक।

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश

महाशिवरात्रि पर करें भोले की भक्ति, शिवजी के भक्तों को कहें हैप्पी शिवरात्रि
आज का अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- दोपहर 1 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।
यमगंड- सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक।
भद्रा- दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक।
पंचक- सुबह 9 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक।