Saturday, June 22, 2024
बस्ती मण्डल

सपा, हिन्दु युवा वाहिनी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये लोग, अध्यक्ष अंकुर ने दिलायी सदस्यता

बस्ती । बुधवार को समाजवादी पार्टी और हिन्दू युवा वाहिनी छोड़कर अनेक लोग कांग्रेस में शामिल हुये। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने उन्हें सदस्यता देते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों से जनता का मोह भंग हो गया है। कांग्रेस की साम्प्रदायिक शक्तियों को करारा शिकस्त दे सकती है।

अंकुर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की लगातार मंहगाई से जनता त्रस्त्र है और भाजपा के लोग झूठी उपलब्धियों का ढिढोरा पीट रहे हैं। देश में इतनी मंहगाई, बेरोजगारी कभी नहीं थी। भाजपा के अच्छे दिनों का झूठ सामने आ गया है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव- गांव जाकर कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़े और सरकार के जन विरोधी रवैयों का मुखर विरोध करें।
कांग्रेस कार्यालय पर सपा छोड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवसागर यादव और हिन्दू युवा वाहिनी छोड़ विनोद शुक्ल समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये। मौके पर ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू, रामभवन शुक्ल, रफीक खान, संदीप श्रीवास्तव, विकास वर्मा, रविन्द्र सिंह राजन, संजय शर्मा, नवीन चौधरी आदि उपस्थित रहे।