Thursday, June 27, 2024
बस्ती मण्डल

न्याय की मांग को लेकर ओ.बी.सी. मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओ.बी.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेम नन्दबंशी के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को शुक्रवार को सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि आगरा जनपद के मलपुरा थाना की पुलिस द्वारा सरकार बनाम कैलाशीराम के मुकदमें में अभियुक्तांे की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। मांग किया कि दोषियांे को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाय। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दिये ज्ञापन के बाद ठाकुर प्रेम नन्दबंशी ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र स्व. किशन लाल निवासी नगला रेवती की बिल्डिंग मीटिरियल की दूकान नगला सल्लू में है। कुछ गुण्डों ने जानलेवा हमला किया। इसका सी.सी.टी.वी. फुटेज भी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है और आरोपी धमकियां दे रहे हैं। मांग किया कि दोषी गिरफ्तार किये जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से आर.के. आरतियन, राम सुमेर यादव, आर.के. गौतम, सुग्रीव प्रसाद चौधरी, चन्द्रप्रकाश गौतम, हृदय गौतम, धर्मेन्द्र कुमार, ओंकार शर्मा आदि शामिल रहे।