Wednesday, July 3, 2024
साहित्य जगत

कोरोना से भारत जीता…

 

कोरोना से भारत जीता।

बदहाली का दिन है बीता।

देश पर दुर्दिन कितना छाया।
कोरोना ने खूब रुलाया।

दुख की बदरी घिरी घनेरी।
रही बहुत शारीरिक दूरी।

वो दिन जब आते है याद।
मन हो जाता है नाशाद।

मगर हुआ टीके का शोध।
मिटा कोरोना का अवरोध।

पुनः देश में खुशियां आई।
कलियों ने ली है अंगड़ाई।

डॉ. वी. के. वर्मा
चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती