Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

बबुऔना गोली काण्ड का हुआ खुलाशा, विपक्षी को फंसाने के लिए रची थी साजिश

हर्रैया/बस्ती।प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर राजेश कुमार मिश्र मय टीम व प्रभारी SOG निरीक्षक मृत्युंजय पाठक तथा स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्र परसरामपुर के ग्राम बबुऔना में अशोक यादव के ऊपर हुए जानलेवा हमले में पंजीकृत मु0अ0सं0 71/21 धारा 307,120 B IPC का 12 घंटे के अन्दर शुक्रवार को घटना में शामिल चारो अभियुक्तों मस्तराम यादव पुत्र अलखराम यादव निवासी बैराडीह थाना छपिया जनपद गोण्डा, आलोक सिंह पुत्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप गौतम पुत्र शिव शंकर, गुरुप्रसाद पुत्र राम केवल निवासी गण बबुऔना थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि उक्त घटना सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है। घटना को स्वयं अंजाम देकर विपक्षी को फंसाने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार आलोक सिंह आपसी मुकदमें बाजी को लेकर प्रतिपक्षी पंकज कुमार सिंह जो वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि हैं, रंजिश रखते है। घटना को अंजाम देने के लिए आलोक सिंह ने अपने घर पर 25 फरवरी 2021 को अशोक यादव, प्रदीप गौतम, गुरुप्रसाद, व अशोक यादव के रिस्तेदार मस्तराम यादव के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। रणनीति के तहत रात्रि करीब 7.30 बजे चारो लोग अशोक के घर गये। आलोक सिंह व गुरुप्रसाद, अशोक यादव के घर के बगल की गली में असलहे के साथ खड़े रहे। प्रदीप गौतम व मस्तराम यादव अशोक के घर गये। मस्तराम मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा जबकि प्रदीप अशोक के घर के बरामदे में गया तथा लाइट बंद कर दिया। योजनानुसार प्रदीप गौतम को गोली मारनी थी, परन्तु वह हिम्मत नही कर पाया। यह देख अशोक ने स्वयं ही पिस्टल लेकर एक फायर हवा में किया तथा दुसरी गोली अपनी बायीं बॉह में मार ली। घटना को अंजाम देने के बाद अशोक के अलावा सभी लोग शस्त्र लेकर फरार हो गये। आलोक नें अपने मोबाइल से 108 नम्बर पर एम्बुलेंस को सुचना दे दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त चारो अभियुक्तो को छपिया रोड नारायनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया । तथा उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व अन्य अवैघ अलहे बरामद किये गये।